सुशांत का मामला: सीबीआई ने अभिनेता के कर्मचारियों से की पूछताछ, टीम ने मुंबई पुलिस से लिया केस का रिकॉर्ड
दूसरी ओर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई सीबीआई टीम के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसमें (जांच) में अवरोध पैदा कर रहा है। मामला महाराष्ट्र पुलिस के पास था, जो अपने काम के लिए जानी जाती है। वे अपनी जांच कर रहे थे। अब अदालत ने (केस को सीबीआई को सौंपने का) आदेश दिया है। सीबीआई के साथ सहयोग किया जा रहा है और उचित जांच की जाएगी।
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का वायरल वीडियो, प्रेम संबंध की बात करता है
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की भी जांच कर रहा है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई, पिता और कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। ईडी ने सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह से भी पूछताछ की है। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि प्रियंका सिंह का बयान दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया था। यह माना जाता है कि ईडी सुशांत सिंह राजपूत की आय, उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक सौदों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता था, जिसके बारे में प्रियंका को पता है।