Tuesday 8th of July 2025 10:32:42 AM
logo
add image
दिल्लीः पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ़्तार

दिल्लीः पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ़्तार

Friday, 7th August 2020 Admin

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 4 अगस्त को पसगिम विहार के पीरागढ़ी में हुई। फिलहाल लड़की का एम्स में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

दिल्ली पुलिस में वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह का कहना है कि उन्होंने 33 वर्षीय आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कृष्णा है और वह मंगोलपुरी का रहने वाला है।

पुलिस का कहना है, "आरोपी के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें एक हत्या के लिए, एक हत्या के प्रयास के लिए और दो चोरी के लिए है और आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।"

पुलिस ने कहा, "आरोपी ने बताया कि वह लूट के इरादे से आया था लेकिन लड़की ने उसे देख लिया, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।"

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बच्चे की स्थिति जानने के लिए गुरुवार को एम्स पहुंचे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मद्देनजर एम्स के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि 4 अगस्त को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार और उसकी हत्या का प्रयास किया गया था।

लड़की के पूरे शरीर पर तेज धार के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि जब लड़की पर हमला किया गया था, वह अकेली थी। उनके माता-पिता काम पर गए थे।

बच्ची को खून से लथपथ देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और उसके परिवार को सूचना दी।


Top